जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पाँचवीं राज्य रैली का सर्वधर्म प्रार्थना सभा के साथ हुआ समापन

जबलपुर दर्पण। रेलवे स्टेडियम, जबलपुर में आयोजित हो रहे पमरे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के पाँचवीं राज्य रैली के अंतिम दिन सर्वधर्म प्रार्थना सभा के साथ रैली का विधिवत समापन हो गया। इसके पूर्व राज्य मुख्य आयुक्त विजय कुमार गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में ग्रैंड कैंपफायर का धूमधाम से आयोजन किया गया जिसमें जबलपुर, भोपाल एवं कोटा मंडलों से आये स्काउट एवं गाइड ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक विवेक शील ने सभी बच्चों को जबलपुर मंडल की ओर उपहार प्रदान किये तथा उन्होंने इस आयोजन के लिए आयोजन समिति को बधाई दी तथा भविष्य में इस प्रकार के आयोजनों मेें मंडल की ओर से पूर्ण सहयोग का विश्वास दिलाया।इस अवसर पर पमरे मुख्यालय महिला कल्याण संगठन की सदस्या वैशाली गुप्ता, जबलपुर मंडल की महिला कल्याण संगठन अध्यक्षा गुरमीत कौर एवं मंडल की महिला कल्याण संगठन की सदस्या अंजुलता विश्वकर्मा और जिला मुख्य आयुक्त एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता, राज्य सचिव एवं उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक/यात्री सेवा सुवीर श्रीवास्तव, जिला आयुक्त/स्काउट वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सुबोध विश्वकर्मा एवं मुख्यालय आयुक्त/कब्स नितेश सोने प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल बनाने में सहायक राज्य आयुक्त/स्काउट, राज्य संगठन आयुक्त/स्काउट, राज्य संगठन आयुक्त/गाइड, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त/गाइड, राज्य क्वार्टर मास्टर, रोवर लीडर, जिला सचिव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page