मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

बरसात की तैयारी में दिखाई दे रही कमी

मण्डला। बरसात पूर्व की तैयारी पूरी करने में लापरवाही चल रही है। कहीं इस संबंध में तैयारी हकीकत के धरातल में दिखाई नहीं दे रही है। बरसात पूर्व सभी सड़को सुधारा नही जा रहा है। स्कूल भवन सहित सभी सरकारी भवनों की मरम्मत इत्यादि का कार्य नही किया जा रहा है। वृक्षा रोपड़ की तैयारी अभी से शुरू नही की जा रही है। सभी तरह की योजनाओं के समस्त कार्यो को शुरू कर पूरे करने के प्रयास में लापरवाही दिखाई दे रही हैं। प्रकृतिक आपदा प्रबंधन की तैयारी भी अभी से शुरू करना जरूरी है। कृषि व उद्यानिकी विभाग सहित सभी विभागों को बरसात पूर्व तैयारी करने के लिए सक्रिय नही किया जा रहा है। किसानो को समय में खाद बीज प्रदान करना भी जरूरी हो गया है। इसके अलावा तमाम तरह के कार्य शासन प्रशासन द्वारा जो बरसात होने के पूर्व पूरा करना जरूरी है। जनपेक्षा है सरकार विशेष ध्यान दे साथ में सभी तरह के अधूरे कामो को भी बरसात के पूर्व पूरा कराया जावे ऐसी जन-अपेक्षा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page