निलंबित किए गए जबलपुर जिला खाद्य अधिकारी
गेहूं की खरीद में उजागर हुई कई अनियमितताएं
जबलपुर – एक और जहां किसान अपना अनाज बेचकर भी अपनी उपज के मूल्य के लिए तरस रहे हैं। वहीं दूसरी ग्राम बरोदा स्थित श्री राम विहार हाउस में साढे 6000 क्विंटल से अधिक गेहूं खुले आसमान तले भीगने और खराब होने के लिए लावारिस दशा में पढ़ा रहा। उस गेहूं का परिवहन रोक दिया गया किसानों का भुगतान रोक दिया गया। मजे की बात यह कि इतने ही गेहूं के गबन का मामला समिति के प्रभारी पर लगा दिया गया। केंद्र के कर्मचारी निलंबित हो गए। सबसे अनमोल गेहूं लावारिस हो गया। किसान आंदोलित हो गए आत्मदाह की धमकी देने लगे उपज का मूल्य ना प्राप्त होने पर उनकी आर्थिक दशा और मानसिक दशा खराब हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिलाधीश महोदय के प्रतिवेदन पर आयुक्त महोदय द्वारा निलंबित किए गए जबलपुर जिले के खाद्य अधिकारी वर्तमान में नरसिंहपुर जिले में भेजे गए हैं।



