जबलपुर कमिश्नर को लोगों ने बताई समस्या,तत्काल निराकरण करने के निर्देश

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज।कल रविवार आठ अगस्त को कमिश्नर जबलपुर बी. चंद्रशेखर ने उमा बड़गैंया के प्रकरण पर पुलिस विभाग को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देष दिए हैं। उमा बड़गैंया ने कमिश्नर को बताया कि वह ग्राम बरौदी, जनपद पंचायत शहपुरा में रहती है, पिछले दिनों उसके घर में चोरी हो गई। चोरों ने घर का सारा समान, रूपया, जेवर, अनाज तक चोरी करके ले गए थे,अब उसके पास खाने के लिए अनाज तक नहीं बचा है। घटना के बाद से ही मामले को लेकर पुलिस उक्त प्रकरण पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं कर रही है, जिससे वह हताष और परेशान है। कमिश्नर बी. चंद्रशेखर ने पुलिस विभाग को उक्त प्रकरण पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए उमा बडगैयां के लिए अनाज एवं अन्य सामग्री का प्रबंध करने को कहा गया है। जिससे उन्हें भोजन का प्रबंध करने के लिए परेशान न होना पड़े। भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने कमिश्नर बी. चंद्रशेखर को अवगत कराया कि वन ग्राम गढ़ी जनपद पंचायत शहपुरा निवासी गौरा बाई के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्का भवन स्वीकृत किया गया है, उक्त भवन का निर्माण कार्य अपूर्ण है। कमिश्नर बी. चंद्रशेखर ने गौरा बाई की प्रधानमंत्री आवास योजना भवन को शीघ्र ही पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
मड़ियारास गांव में ग्रामीणों ने बताई समस्याएं-कमिश्नर के भ्रमण के दौरान दौरान शिवकुमार परमार ने बताया कि ग्राम पंचायत में नलजल योजना संचालित है। नलजल योजना के सप्लाई पाईप खुले रखे गए हैं,जिससे बरसात का पानी खुले मेम्बर्स के माध्यम से पानी के पाईपलाईन में चला जाता है,जिससे लोगों को पेयजल की समस्या हो रही है। मामले के बाद इस ग्राम पंचायत को अवगत कराया गया, लेकिन किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने पर खुले पाईप लाईन बंद करने का आग्रह किया जा रहा है। कमिश्नर बी. चंद्रशेखर ने उक्त प्रकरण पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिससे की ग्राम मड़ियारास के लोगों की समस्या का निराकरण हो सके। गांव के ही उग्रसेन ने ग्राम पंचायत मड़ियारास में मजदूरी भुगतान की समस्या बताई। कमिश्नर बी. चंद्रशेखर ने उक्त प्रकरण पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर रत्नाकर झा, जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी अंजू अरूण विष्वकर्मा, एसडीएम डिंडौरी महेश मण्डलोई, एसडीएम शहपुरा काजल जावला, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर रमेश मरावी सहित जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।



