जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

स्वरोजगार हेतु सिलाई मशीनें वितरित

जबलपुर दर्पण। महिलाओं व युवतियों को खुद के पैरों में खड़ा करने के लिए और उन्हें सशक्त व मजबूत बनाने की दिशा में लगातार वन स्टाप सेन्टर की प्रशासक अनुराधा दीवान व वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ मंजु अग्रवाल के द्वारा समाज में जन कल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं। जिससे न केवल ऐसी महिलाओं को वह सशक्त व मजबूत बना रही हैं, बल्कि उन्हें खुद के पैरों में खड़ा करके आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मजबूत इरादों के साथ काम कर रही हैं। इसी के तहत वन स्टाप सेन्टर जबलपुर में सरवाईवर महिलाओं जिन्होने महिला सशक्तिकरण मुख्यमंत्री योजना अंतर्गत आईटीआई जबलपुर के माध्यम से सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त किया था। प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को स्वरोजगार हेतु अनुराधा दीवान प्रशासक वन स्टाप सेन्टर के प्रयास से डॉ मंजू अग्रवाल शिशु रोग विशेषज्ञ के सहयोग से 06 सिलाई मशीन प्रदाय करवाई गई। सिलाई मशीन का वितरण शशि उइके संयुक्त संचालक जबलपुर संभाग एवं एमएल मेहरा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास मनीष सेठ सहायक संचालक एवं डॉ मंजू अग्रवाल, ममता गर्ग आईटीआई प्रशिक्षक, अनुराधा दीवान प्रशासक वन स्टाप सेन्टर एवं अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page