सेवा ही मेरा स्वभाव के अंतर्गत पूर्व वित्त

एक लाख बीस हजार स्कूल बैग,कॉपिज और त्रिपाल वितरण
जबलपुर दर्पण। पूर्व वित्त मंत्री एवं जबलपुर पश्चिम क्षेत्र से विधायक श्री तरुण भनोत के कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी गई कि विधायक तरुण भनोत एवं प्रदेश काँग्रेस सचिव श्री गौरव भनोत द्वारा पीड़ित मानवता की सेवा के लिए सेवा ही मेरा स्वभाव कार्यक्रम के तहत पश्चिम क्षेत्र की आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने और स्कूल जाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 30 हजार से अधिक बैगों के माध्यम से 1 लाख 20 हजार रुपये स्कूल कॉपियों का वितरण किया गया, वही बारिश की प्रतिकूलता को देखते हुए कच्चे मकान वाले लोगों और बारिश से छत टपकने वाले लोगों में लगभग 50 हजार से अधिक त्रिपालों का वितरण किया गया है | सेवा ही मेरा स्वभाव कार्यक्रम और उसकी समस्त टीम के सांझा प्रयासों से भविष्य में ऐसे ही पीड़ित मानवता के लिए हमारा प्रयास दृढ़ संकल्पित हैं | इस पूरे वितरण कार्यक्रम में बलवंत सिंह गुर्जर, मिटू मिश्रा, प्रमोद पटेल, गुलाब बजाज, नीरज पाराशर, बंटी गुप्ता, सलिल चौकसे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे |



