जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

हिंदुत्व और राष्ट्र रक्षा हेतु कृत संकल्पित हों युवा

जबलपुर दर्पण। सीएए और एनआरसी में सफलता के बाद भारत रक्षा मंच अब अपने अगले पड़ाव समान नागरिक संहिता, जनसंख्या नियंत्रण कानून और संवैधानिक हिंदू राष्ट्र निर्माण की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है। युवा पीढ़ी भी किसी भी हिंदुत्ववादी या राष्ट्रवादी संगठन से जुड़कर हिंदुत्व और राष्ट्र रक्षा हेतु कृत संकल्पित हों।उक्त उद्गार भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय मंत्री हरेंद्र सिंह जी ने जबलपुर महानगर के कार्यकर्ता सम्मेलन में व्यक्त किए।
प्रांत अध्यक्ष डॉ. एच. पी. तिवारी ने कहा की हिंदुत्व की रक्षा से ही राष्ट्र की रक्षा हो सकेगी।क्योंकि हिंदुत्व केवल धर्म नहीं वल्कि एक आदर्श जीवन पद्धति है जो प्राणी मात्र के कल्याण की कामना करता है।
आयोजन में शिक्षा सलाहकार डॉ .श्रद्धा तिवारी प्रांत मंत्री जीवेश पांडे,संतोष मिश्रा,सचिन अवस्थी,रामायण प्रसाद चौबे,संदेश त्रिपाठी,राम शंकर शुक्ला, राकेश उपाध्याय,रागिनी दीक्षित, रत्ना दीक्षित,मधु बाला शर्मा,सुमन शर्मा, डॉ. बी. एल.गौतम,गोपाल व्यास,राजेंद्र तिवारी,प्रकाश अग्रवाल, डॉ. के. के. तिवारी, नीतू जैन, गीतांजली धुर्वे,देवेंद्र नाथ,संजय नाथ,सत्तेंद्र दीक्षित,चंद्रभान कोष्टा, नीतेश कुमार,सुमित प्यासी,आनंद साहू,दीपक दीक्षित,संजय दीक्षित,विनीता पगारे,नंदिनी पटेल व अनामिका पटेल, सहित बड़ी संख्या में मंच के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page