सगाई कार्यक्रम में शामिल होने कुकर्रामठ आ रहे नव विवाहित युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। कोतवाली थाना अंतर्गत कुकर्रामठ व बल्लारपुर के मध्य बगलामुखी मंदिर के सामने नाला के पास पिछले दिनों शुक्रवार की रात लगभग 10:00 बजे सगाई कार्यक्रम में शामिल होने कुकर्रामठ गांव जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई।जानकारी में बताया गया कि मृतक युवक घानाघाट का निवासी था, जो दोस्त की सगाई कार्यक्रम में शामिल होने को कुकर्रामठ गांव आ रहा था, तभी रास्ते में सड़क दुर्घटना हो गई और एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, तो वही दूसरा युवक गंभीर रूप घायल है,जिसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। जानकारी अनुसार मृतक युवक मनीश कुमार की शादी कुछ दिनों पहले ही कंचनपुर गांव में हुई थी और अब यह दुखद घटना हो जाने के बाद मृतक के ससुराल पक्ष व परिजनों में मातम का माहौल है, दिन भर लोग दुखद घटना के बाद मामले को लेकर चर्चा करते हुए नजर आए। बताया गया कि शुक्रवार देर रात एक टैक्सी वाहन के साथ पीछे से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे टैक्सी में सुरक्षा के लिए लगे एंगल शरीरों पर आ लगी, जिससे एक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया तो वही दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है ,जिसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है, फिलहाल पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है। टैक्सी वाहन चालक घटना के बाद से ही फरार है, जिसका अब तक कोई पता नहीं लग पाया है।



