अधिकांश कोविड केयर सेंटरों में व्यवस्थाएं ना से मरीजों को हो रही परेशानी

जिले में लगातार कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, मौत का आंकड़ा भी लगभग दो दर्जन तक जा पहुंचा है।इसी बीच जिले के कंरजिया जनपद क्षेत्र अंतर्गत रंहगी में बने कोविड-19 केयर सेंटर में अव्यवस्था हावी है, भर्ती मरीज पीने के पानी के लिए लाइनों में लग रहे हैं। कोविड सेंटर में बिजली की सप्लाई बंद होने से सोमवार को लगभग 10 घंटे से ज्यादा तक पानी की सप्लाई बंद रही, जिससे भर्ती मरीज गर्म व दूषित पानी पीने को मजबूर रहे, पीने के लिए पानी की व्यवस्था ना होने से भर्ती मरीज लाइनों में खड़े होकर,भीड़ लगाकर पानी से प्यास बुझाते नजर आए। गौरतलब है कि जिले के अधिकतर कोविड-19 केयर सेंटरों में पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, जिससे भर्ती मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है।



