जिपं परिसर में एक सप्ताह से हड़ताल जारी, सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला पंचायत परिसर में अपनी मांगों को मनवाने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते अपने समर्थकों के साथ पिछले एक सप्ताह से जिला पंचायत परिसर को अपना ग्रह निवास बनाकर हड़ताल पर बैठे हुए हैं। समर्थकों के साथ पिछले एक सप्ताह से परीसर में हड़ताल कर रहे जिला अध्यक्ष रात-दिन से अपना डेरा जमाएं हुए है, जहां खाने पीने की व्यवस्था सहित ठंडी के मौसम में रात्रि विश्राम कर रहे लोगों के लिए विशेष व्यवस्था बनाई गई है। पार्टी सूत्रों कि माने तो हड़ताल अभी और आगे तक जारी रह सकती है, जब तक कि उनकी प्रमुख मांगे पूरी नहीं कर दिए जाते। हड़ताल की समयावधि व जिला प्रशासन के द्वारा मांगों में कोई सुध न लेने को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आंदोलन अभी और आगे तक जारी रह सकती है। श्री परस्ते जिला प्रशासन पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए संविधानिक अधिकारों के हनन का आरोप लगाया है।



