डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
कोरोना को हराकर वापस ड्यूटी पर लौटे राहुल तिवारी

डिंडोरी। जिले के यातायात थाने में पदस्थ यातायात प्रभारी राहुल तिवारी वापस अपनी ड्यूटी पर लौट आए हैं, जहां पर यातायात स्टॉप सहित मीडिया कर्मियों ने राहुल तिवारी को फूल मालाएं पहनाकर कोरोना योद्धा के रूप में सम्मान किया गया।गौरतलब है कि पिछले हफ्तों में यातायात प्रभारी राहुल तिवारी को शुरुआती कोरोना के लक्षण दिखाई देने के बाद छुट्टी पर चल रहे थे, लेकिन कोरोना से जंग जीत कर यातायात प्रभारी राहुल तिवारी वापस अपनी ड्यूटी पर आ गए हैं।



