कमलनाथ के आइटम वाले बयान पर भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन

- गांधी चौंक में मौन धरना प्रदर्शन कर जताया विरोध।
डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के विवादित व अमर्यादित आइटम वाले बयान के विरोध में जिला भाजपा ने गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी के प्रतिमा स्थल पर मौन धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में मौजूद रहे भाजपा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने कहा कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता कमलनाथ ने प्रदेश की पूर्व मंत्री इमरती देवी को लेकर जो अमर्यादित टिप्पणी की है, उसका हम पुरजोर विरोध करते हैं। किसी भी व्यक्ति के द्वारा महिलाओं के लिए की जाने वाली अमर्यादित टिप्पणी या भाषा को भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में हाल ही में उपचुनाव होने हैं, जिसका प्रचार प्रसार भी जोरों पर है, एक सभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने इमरती देवी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया था,जिस का विरोध बीजेपी द्वारा किया जा रहा है।
नारी शक्ति का अपमान बर्दाश्त नही करेगी भाजपा। कुछ दिनों बाद मध्यप्रदेश के 28 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होने जा रहे हैं,विगत दिनों एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूर्व मंत्री इमरती देवी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, जिसका भाजपा ने पूरे मध्यप्रदेश में विरोध किया था। मौन धरना प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर सुनील, वरिष्ट नेता अशोक अवधिया, जिला महामंत्री जय सिंह मरावी, पूर्व विधायक दुलीचंद उरैती,नगर परिषद उपाध्यक्ष महेश पारासर ,कोषाध्यक्ष अवध राज बिलैया, नगर परिषद अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष सुशीला मार्को, जिलामंत्री कीर्ति गुप्ता, शक्ति परस्ते, समनापुर मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा, शाहपुर मंडल अध्यक्ष सुशील राय , अमरपुर मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा, अधिवक्ता नीरज शर्मा, महेश धूमकेती, स्नेहलता ठाकुर, जिला सह मीडिया प्रभारी राम प्रकाश मिश्रा, प्रभात जैन, मनीष नायक, पवन शर्मा, चंद्रशेखर नायक, अविनाश छाबड़ा, हर्ष कटारे आशीष वैश्य ,मोहन नरवरिया, नरवादिया मरकाम, कुंवारिया मरावी, ध्रुव पटेल ,सुदील बरमैया, पुरषोत्तम विश्वकर्मा, अशोक सरैया, परसराम पारासर, यशवंत तोमर, परशुराम नागेश, स्वप्निल छैतीजा, शैलेंद्र ठाकुर ,तान सिंह, संतु यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



