उखरी स्पा सेंटर पर चले बम:घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद,आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

जबलपुर दर्पण नप्र। लार्डगंज थाना अंतर्गत उस समय अफरा तफरी मंच गई जब स्कूटी से आय दो युवकों ने एक स्पा सेंटर पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से सुअरमार बम फेंककर फरार हो गए। लार्डगंज थाना प्रभारी प्रभुल्ल श्रीवास्तव से मिली जानकारी अनुसार फरियादी अंकुर सेन पिता सुनील सेन उम्र 28 वर्ष निवासी गढ़ा की रिपोर्ट पर अपराध क्र 167/22 विस्फोटक अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया जानकारी अनुसार अंकुर सेन की उखरी में स्पा दुकान है। आज शाम लगभग 5.45 मिनिट के आस पास दो युवक स्कूटी से पहुंचकर एक युवक ने जेब से सुअर बम निकालकर एक के बाद एक दो बम दीवार पर मार कर घटना स्थल से फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस को घटना की जानकरी लगते ही तत्काल पुलिस स्टाप घटना स्थल पर पहुंच कर प्रकरण को जांच में लेते हुए अज्ञात आरोपियों की तालाश में जुट गई है। हालाकि घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नही है।



