सिहोरा के खलरी गांव में खूनी संघर्ष:लाठी-डंडे से पीटकर सरपंच की हत्या

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता सिहोरा। जबलपुर जिले की सिहोरा तहशील में हत्या की घटनाएं के मामले अधिक सामने आ रहे हैं। ताजा मामला सिहोरा तहशील के खलरी गाँव का है। गाँव के सरपंच को लाठी-डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी जाती है। जबलपुर से 60 किमी दूर खलरी गांव में दो परिवारों में खूनी संघर्ष हो गया। पटेल परिवार के युवक और गांव के सरपंच रहे राजेश पटेल ने बर्मन परिवार के एक युवक की पिटाई कर दी। इस बात का बदला लेने रविवार रात बर्मन परिवार के 3 लोगों ने सरपंच समेत दो लोगों को लाठी और लोहे की रॉड से जमकर पीटा। अस्पताल ले जाते समय बीच रास्ते मे सरपंच ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव है। इसके देखते हुए गांव में तीन थानों की पुलिस तैनात है। सिहोरा पुलिस के मुताबिक गांव के सरपंच राजेश पटेल जिनकी आयु लगभग 37 वर्ष ने गांव के ही बर्मन परिवार के एक युवक की रविवार शाम 7 बजे के करीब लाठी से पिटाई कर दी। इस पर बर्मन परिवार के सदस्य श्रीराम बर्मन, रज्जू बर्मन व शंकर बर्मन आक्रोशित हो गए।और सरपंच को जान से मारने की मंशा से तीनों लाठी-रॉड लेकर सरपंच को तलाशते हुए निकले। गांव के बाहर पुलिया पर सरंपच राजेश पटेल मिला गया। तीनों ने लाठी-रॉड से उसकी जमकर पिटाई कर दी। सरपंच राजेश पटेल को बचाने पहुंचे जयराम को भी आरोपियों लाठी-रॉड से हमला करके डाला तीनों आरोपी भाग निकले। दोनों घायल राजेश पटेल व जयराम कुमार को सिहोरा अस्पताल ले जाया गया। यहां से मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में सरपंच राजेश पटेल ने दम तोड़ दिया,जबकि जयराम को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। खबर मिलते ही सिहोरा एसडीओपी श्रुतिकीर्ति सोमवंशी सहित सिहोरा, खितौला,मझगवां थाने सहित एएसपी शिवेश सिंह बघेल भी घटना स्थल पर पहुंच गए। आरोपियों की धरपकड़ जारी है।



