अध्यात्म/धर्म दर्पणडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
रामघाट लक्ष्मण मड़वा में संगीतमय भागवत महापुराण का आयोजन

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के डिंडोरी जनपद क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध राम घाट लक्ष्मण माड़वा दक्षिण तट में आज रविवार से संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण का आयोजन किया जा रहा है। बताया गया कि दुर्गा मंदिर शंकराचार्य आश्रम में प्रसिद्ध कथा वाचक ब्रम्हचारी आशुतोष चैतन्य जी महाराज के मुखारविंद से संगीतमय नौ दिवसीय भागवत महापुराण का वाचन किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा ज्यादा से ज्यादा संख्या में धर्म प्रेमियों को पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है।



