स्वच्छ भारत मिशन में उत्कृष्ठ कार्य हेतु:नगर परिषद पाटन को मिला प्रमाण पत्र

प्रभारी मंत्री श्री भार्गव द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ठ कार्य करने पर
सीएमओ नीलम चौहान एव नोडल अधिकारी/उप यंत्री स्वप्निल जैन को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया
जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता पाटन। 73 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में प.रविशंकर शुक्ल स्टेडियम जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के मंत्री एवं जबलपुर जिले के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जिले में उत्कृष्ठ कार्य करने पर नगर परिषद पाटन को चुना गया जो पाटन नगर के लिए गौरव की बात है। आज 73 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम मैं जिले के प्रभारी मंत्री श्री भार्गव के द्वारा सीएमओ नीलम चौहान एव नोडल अधिकारी/उप यंत्री स्वप्निल जैन को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। समारोह में जिला कलेक्टर कर्मवीर शर्मा,पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा एव अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे इस मौके पर सीएमओ श्री चौहान द्वारा नगर परिषद पाटन के समस्त स्टाफ को बधाई, शुभकामनाए दी गई एव नगर वासियों से आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण में भी अपना सहयोग प्रदान किए जाने का निवेदन किया। एवं सीएमओ नीलम चौहान के द्वारा पाटन नगर वासियों को 73 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी



