खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा अभियान के तहत यातायात पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा के निर्देशन में 26 जुलाई को डिंडोरी के उत्कृष्ट विद्यालय में स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा के तहत यातायात नियमों की जानकारी दी गई। बताया गया कि स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए सड़क सुरक्षा के तहत थाना प्रभारी यातायात निरी. गिरिवर उइके ने कहा कि सड़क दुर्घटना रोकने में स्कूली बच्चों की भूमिका अहम है। आगे उन्होंने बच्चों से कहा कि जिम्मेदार बनने और समाज में सड़क सुरक्षा और सड़क में चलते समय यातायात के नियमों की हमें कड़ाई से पालन करनी चाहिए। थाना यातायात थाना के सउनि. ओम सिंह ठाकुर ने बच्चों से कहा कि यातायात के नियमों का सभी को पालन करना चाहिए, उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, ट्रिपल राइडिग न करने, निर्धारित गति में वाहन चलाने के लिए छात्रों को प्रेरित किया। बच्चों को बताया गया कि बिना लाइसेंस के गाड़ी न चलाए और न ही चलाने दें। बाइक चलाते समय हमेशा हेलमेट व कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। नशे में किसी को वाहन न चलाने दें। घर में जाकर अपने अभिभावक और पड़ोसियों को भी अपने माध्यम से सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। यातायात के नियमों की पालन करके लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों पर लगाम लगाई जा सकती है, हमें सभी को मिलकर सड़क सुरक्षा के प्रति सजग होना चाहिए, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक होने का मतलब है कि आप अपनी जीवन की सुरक्षा के प्रति सजग है। गौरतलब है कि इसी तरह विभिन्न स्कूलों में जाकर थाना यातायात पुलिस द्वारा समय-समय पर स्कूलों में जाकर बच्चों को जागरूक करने का काम लगातार करते आ रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page