जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटैल “राजा हिरदेशाह लोधी” की जीवनी पर आधारित नाट्य मंचन में होगे शामिल

जबलपुर दर्पण नप्र। केन्द्र सरकार के जलशक्ति एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटैल मंगलवार 26 अप्रैल को शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री पटैल मंगलवार की सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होटल गुलजार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ”मध्यप्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में समावेशी विकास के लिये साझेदारी” विषय पर आयोजित कार्यशाला में शामिल होंगे इसके बाद दोपहर 3.30 बजे आजादी का अमृत महोत्सव के तहत गोलबाजार स्थित शहीद स्मारक प्रेक्षागृह में 1842 की क्रांति के महानायक राजा हिरदेशाह लोधी के जीवन पर आधारित शोध संगोष्ठी में शामिल होंगे। केन्द्रीय जलशक्ति एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटैल बुधवार 27 अप्रैल को सुबह 8.20 बजे जबलपुर से वायुयान द्वारा नई दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page