रंगीन मिजाजी में पिट गए साहब…

महिलाओं ने चप्पलों से धुना, मैंहर के बीईओ को दफ्तर में पदस्थ महिलाओं ने पीटा, आरोप था कि करता था अश्लील हरकतें टूट गया सब्र का बांध तो कार्यालय में मच गया हंगामा
मैंहर। बच्चों को संस्कार और शिक्षा की सीख देने वाले मास्टरों पर काबू रखने वाले साहब को इश्क मिजाजी भारी पड़ गई। दफ्तर में बैठ कर रंगीन मिजाज में महिलाओं से उल्टी सीधी बातें करने पर महिलाओं ने साहब को सबक सिखा दिया है। साहब की चप्पलों से ऐसी खातिर हुई है कि वो शायद किसी को अपने साथ हुआ वाकया बताने लायक भी नही रह गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार सतना जिले के मैहर में विकासखंड शिक्षा अधिकारी यानी beo की कुर्सी पर पदस्थ कमला प्रसाद वर्मा को चप्पलें पड़ी हैं। उनकी विशेष किस्म की यह खातिर कहीं और नही बल्कि उसी के कार्यालय में हुई है जहां बैठ कर वो सब पर रौब झाड़ते रहे हैं। बीईओ साहब को उनके कार्यालय में पदस्थ दो महिलाओं ने ही चप्पलों से सरेआम धुना है। प्रत्यक्षदर्शी बताते है कि दोनों महिलाएं उसे चप्पलों से पीट तो रही ही थीं ऑफिस से बाहर निकालने के लिए घसीट भी रही थीं। बीईओ कार्यालय में जिस वक्त यह हंगामा चल रहा था वहां अन्य कर्मचारियो और लाइव तमाशा देखने वालों की भीड़ भी लग गई थी।
पिछले काफी समय से कर रहा था परेशान
बताया गया कि अपने पद की धौंस जमा कर beo कमलाप्रसाद अपने कार्यालय की महिला क्लर्क और भृत्य को पिछले काफी समय से परेशान कर रहा था। शिक्षा विभाग में पदस्थ यह beo महिलाओं से अश्लील बातें करता था और अपनी बीवी की बीमारी का हवाला देकर कहता था कि महिलाएं उसका ख्याल रखें।
महिलाओं ने सोमवार को इसकी शिकायत मैहर थाने में भी की थी लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कार्यवाही नही हुई और इस बीच अपने आदत के अनुसार बीईओ मंगलवार को दफ्तर खुलने के बाद फिर हरकतें करने लगा। बताया गया कि आज जब इन्ही दो महिलाओं में से एक वॉशरूम गई थी तो बीईओ उसके पीछे पीछे वहां तक पहुंच गया। बस फिर क्या था दोनो महिलाओं ने चप्पल हाथ मे ले लिए और चंडी का रूप धर कर साहब की रंगीन मिजाजी और ठरक का तबियत से इलाज कर दिया ।



