जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

ओजोन परत के संरक्षण पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

जबलपुर दर्पण। वी वुमन ग्रुप के तत्वावधान में 27 वें विश्व ओजोन दिवस 16 सितंबर के उपलक्ष्य पर ओजोन संरक्षण पर ग्रुप की एडमिन वैशाली धारिया और माडरेटर आस्था दीक्षित और मोंटू सिंह लोधी के मार्गदर्शन में बच्चों के लिये एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “ओजोन परत के संरक्षण” पर पोस्टर मेकिंग था। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया और माता – पिता ने उन्हें अपना सहयोग प्रदान किया। बच्चों ने अपने पोस्टरों द्वारा पर्यावरण एवम ओजोन परत के संरक्षण के उपाय बताये और साथ ही साथ अपने प्रेरक संदेशों से सामाजिक जागरूकता का प्रसार अपनी उम्र और कक्षा के समरूप किया। बच्चों ने अपनी रचनात्मकता से ये संदेश देने की बहुत शानदार कोशिश करी कि क्यों हम सब को पर्यावरण और ओजोन परत संरक्षण की आवश्यकता है। प्रतियोगिता में विजेता बच्चों अखंड गुप्ता, वायव्य श्रीवास्तव, लावण्या गुप्ता, सेहगुन गुप्ता, आरना लोधी, कामाक्षी शर्मा, अविरल गुप्ता, तवित नामदेव, श्रेयासी अधिकारी, अविका दीक्षित, काव्या गुप्ता, समर्थ पोखरल को ई प्रमाण पत्र के साथ उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी और माता – पिता का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य इस दिन के प्रति लोगों में जागरूकता लाने और इसका महत्व समझाने का था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page