समापन कार्यक्रम में शामिल होने चांदरानी गांव पहुंचे थे सैकड़ों श्रद्धालु

आयोजन स्थल में हर दिन करवाया जा रहा था विशाल भंडारा
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत चांदरानी गांव में रमेश सिंह राजपूत के निज निवास पर संगीतमय श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन चल रहा था। गौरतलब है कि कथा का वाचन करने अयोध्या धाम निवासी प्रसिद्ध कथा वाचिका चंद्रकला देवी के मुखारविंद से संगीतमय श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ में कथा का वाचन किया जा रहा था। बताया गया कि श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ के कार्यक्रम में शामिल होने बड़ी संख्या में लोग पहुंच कर धर्म लाभ ले रहे हैं। इसी क्रम में पिछले दिनों भाजपा के मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे भी कार्यक्रम में शामिल होने चांदरानी गांव पहुंचे थे, इसी तरह जिले के अन्य पार्टी कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में पहुंचकर धर्म लाभ ले रहे थे। जानकारी में बताया गया कि हर दिन कथा के प्रसंगों में भगवान श्रीराम चंद्र जी के पौराणिक प्रसंगों का वर्णन किया जा रहा था, कथा का श्रवण कर मौजूद भक्त मंत्रमुग्ध हो रहे थे, आसपास गांवों से हर दिन कथा का श्रवण करने बड़ी संख्या में लोग आयोजन स्थल पर पहुंच कर धर्म लाभ लिया। आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा हर दिन भंडारा भी कराया जा रहा था, जहां भंडारे का प्रसाद पाने गांव के अलावा आसपास गांवों से भी लोग पहुंच कर भंडारे का प्रसाद पा रहे थे। कार्यक्रम का समापन पिछले दिनों मंगलवार को नर्मदा सप्तमी के दिन धूमधाम से विशाल भंडारे के साथ किया गया।



