जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

स्कूली बच्चों ने योग किया

जबलपुर दर्पण। संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली यह वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घायु बनाता है उसी उपलक्ष्य में इस वर्ष पूरे विश्व में 21 जून 2023 को योग दिवस मनाया गया जबलपुर में राष्ट्र स्तरीय इस आयोजन में उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ राज्यपाल मंगू भाई पटेल सीएम श्री शिवराज सिंह चौहान आदि जनप्रतिनिधियों में शिरकत की जिसमें स्मॉल वंडर सीनियर सेकेंडरी के 300 विद्यार्थी 20 शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ जबलपुर स्थित रानीताल ग्राउंड में अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ प्रातः काल योग प्रोटोकॉल में दिए गए योगासनों का अभ्यास किया इस वर्ष योग दिवस की थीम वसुदेव कुटुंबकम रखी गई, स्मॉल वंडर शाला परिसर में भी योगा प्रोटोकॉल के अंतर्गत दिए गए योगासन का प्रदर्शन लगभग 45 मिनट तक शिक्षक शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों द्वारा शाला प्राचार्य श्रीमती संगीता ग्रोवर एवं योग आचार्य श्री राम किशोर सोनी के मार्गदर्शन में किया गया योग से ना केवल व्यक्ति का तनाव दूर होता है बल्कि मन और मस्तिष्क को भी शांति मिलती है इससे विद्यार्थियों में एकाग्रता शारीरिक लचीलापन आत्मविश्वास रचनात्मकता आदि का विकास होता है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page