जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने जा रहे युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया बलपूर्वक गिरफ्तार

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, पटवारी भर्ती घोटाले, कमीशन खोरी तथा प्रदेश मे पुलिस के गुंडाराज के विरोध में युवक कांग्रेस के रघु तिवारी एवं जसवंत सिंह ठाकुर के नेतृत्व में केबीएम चौक से जनविरोध यात्रा निकालकर युवक कांग्रेस कार्यकर्ता हाथो में काले झंडे लेकर शिवराज सिंह की जनदर्शन यात्रा का विरोध करने मालवीय चौक की ओर आगे बड़ रहे थे। जैसे ही कार्यकर्ता शारदा चौक पहुंचे पुलिस ने बलपूर्वक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर गड़ा थाने में शाम तक बिठाए रखा।

युवक कांग्रेस के रघु तिवारी ने विज्ञप्ति के द्वारा जानकारी देते हुए बताया की प्रदेश में लगातार महंगाई बाद रही है गैस और सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, बेरोजगारी में प्रदेश पहले नंबर पर है मध्यप्रदेश का युवा पलायन करने को मजबूर है, प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं में सत्ता में बैठे सरकार के दलालों के द्वारा परीक्षा में घोटाले के नए कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे है, प्रदेश में लगातार महिला अपराधो में वृद्धि हो रही लेकिन मामा की पुलिस प्रदेश में गुंडाराज स्थापित कर रही है। लेकिन शिवराज सिंह जी की सरकार इसको लेकर जनदर्शन यात्रा निकालकर लोगो को गुमराह कर रहे जब कांग्रेस कार्यकताओं इन सब का विरोध करने निकलता है तो मामा की पुलिस 107/116 की कार्यवाही का नोटिस देकर डराती है कारकर्ता नही डरता तो पुलिस सआधी रात से करकर्ता गिरफ्तार करके कार्यकर्ताओं के घर के बाहर डेरा डाले रहती है,
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुराग तिवारी ,रघु तिवारी ,जसवंत सिंह ठाकुर ,सिमरप्रीत सिंह ,अमित पंडित, ठाकुर विक्रम सिंह ,गौरव सोनी , प्रहलब सोनी, अक्षय गौतम, श्रीकांत विश्वकर्मा ,रॉबिन तिवारी, डब्बू ठाकुर ,जुनैद कुरैशी ,प्रवेश लोधी, शिशांत सिंह ठाकुर,अमित खरे, पीयूष सिंह एवं सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page