डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

पुलिया निर्माण कार्य में मनमानी

  • रेत की जगह डेस्ट का उपयोग, गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल

डिण्डौरी/समनापुर।जिले के समनापुर जनपद पंचायत अंर्तगत ग्राम पंचायत साल्हेघोरी में पंचायत प्रतिनिधयों की मनमानी एक बार फिर सामनें आई है। बताया गया कि पोषक ग्राम कुरेली में कमल के घर से आगे की ओर जानें वाली बहुपयोगी मार्ग पर पुलिया निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। जहां रेत की जगह डेस्ट का उपयोग किया जा रहा है, जिससे पुलिया की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो ग्राम पंचायत द्वारा कराया जा रहा पुलिया निर्माण में जिम्मेंदार लोग पुलिया की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। निर्माण कार्य खानापूर्ति तक ही सीमित रह गई है। ग्रामीणों नें बताया कि पंचायत के जिम्मेदार लोगों द्वारा रेत की जगह सस्ती व हल्की क्वालिटी का डेस्ट का उपयोग किया जा रहा है। जिससे लाखों रूपये की लागत से बनने वाली पुलिया निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों नें आषंका जताई है कि आने वाले दिनों में पुलिया जल्द ही जर्जर होनें लगेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page