एमपी ट्रांसको ने ऊर्जीकृत किया एनरिच सोलर पावर प्लांट के लिए 132 के व्ही का फीडर

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम पी ट्रांसको) ने एनरिच सोलर पावर प्लांट छेनेरा जिला खंडवा के लिए 132 केवी की लाइन एवं फीडर बे अपने 220 के व्ही सबस्टेशन छेनेरा में ऊर्जीकृत करने में सफलता पाई है| गत दिवस 1.6 किलोमीटर लंबी इस लाइन एवं इसके लिए सबस्टेशन में फीडर बे का निर्माण एवं परीक्षण का कार्य पूर्ण होने के बाद मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने इसे ऊर्जीकृत किया| मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि इस फीडर के ऊर्जीकृत होने से एनरिच सोलर पावर प्लांट से उत्पादित लगभग 50 मेगावाट ग्रीन एनर्जी 132 के व्ही फीडर के माध्यम से 220 केवी सबस्टेशन छेनेरा को प्राप्त हो सकेगी| उन्होंने निर्धारित समय पर लक्ष्य प्राप्त करने के लिए मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी को बधाई दी है और आशा व्यक्त की है कि इसी तरह ग्रीन एनर्जी से संबंधित सभी कार्य निर्धारित समय पर पूरे किए जाये ताकि प्रदेश के उपभोक्ताओं को उसका ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके|



