मध्य प्रदेशशहडोल दर्पण

एक दिन में 34 पॉजिटिव केस

शहडोल विकास ताम्रकार । मंगलवार की शाम मेडिकल कॉलेज शहडोल से जारी रिपोर्ट के अनुसार एक साथ 34 लोगों को कोरोनावायरस से संक्रमित के रूप में पुष्टि की गई है,लॉकडाउन के पहले दिन से लेकर अभी तक कोरोनावायरस से ग्रसित मरीजो की संख्या में यह सबसे बड़ा बूम है।

गौरतलब है कि इसके पहले भी लगातार हर दिन कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की पुष्टि होती रही है, एक भी दिन ऐसा नहीं गया कि बीते सप्ताह में कोरोनावायरस के मरीज सामने ना आए हो, इससे एक दिन पहले सोमवार की शाम 14 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए थे,इस तरह देखा जाए तो कोरोना पाजेटीव मरीजों की संख्या का आँकड़ा इकाई और दहाई के बाद 3 अंकों को पार करता नजर आ रहा है, हालाँकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह 34 लोग कहां -कहां के हैं,लेकिन 34 लोगों की एक साथ कोरोना पॉजिटिव मरीजों के रूप में पुष्टि होने की खबर ने स्वास्थ्य विभाग सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की नींद उड़ा दी है।
बीते दिनों 5 से 6 दिनों के भीतर पुलिस विभाग के कर्मचारियों और उनसे ज़ुड़े 28 लोगो की कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि विभाग ने की थी, वही इससे पहले एसडीएम जैसे महत्वपूर्ण पद पर बैठे अधिकारी कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के साथ ही एसडीएम कार्यालय, खनिज व तहसील कार्यालय के साथ अन्य कार्यालय बंद किए जा चुके हैं, संक्रमण के लगातार बढ़ रहे खतरे ने इस और इशारा किया है कि यदि अब यहाँ का आम आदमी कोरोनावायरस को लेकर संजीदा नहीं हुआ तो वह दिन दूर नही जब शहडोल भी….जबलपुर-भोपाल-इंदौर जैसे महानगरों की कतार में खड़ा नजर आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page