कलेक्टर ने ली बैगा जनजाति विकास से संबंधित बैठक :कलेक्टर

मण्डला। कलेक्टर हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर परिसर के गोलमेज सभाकक्ष में बैगा जनजातियों के विकास से संबंधित बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि बैगा जनजाति के संपूर्ण विकास के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना बनाई जाए।
इस कार्ययोजना में बैगा जनजाति के सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक तथा अन्य सभी पहलुओं को समाहित किया जाए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को जिले के बैगा बाहुल्य क्षेत्रों, उनकी परंपराओं आदि के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि बैगा जनजातियों के सांस्कृतिक संरक्षण एवं विकास के लिए वैज्ञानिक आधार पर कार्य करना होगा। श्रीमती सिंह ने बैठक में बैगा जनजाति के हेबीटेट अधिकारों पर चर्चा भी की। उन्होंने देश भर में जनजातिय विकास के लिए किए गए कार्यों के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की।
बैठक में नए पट्टेधारियों को लाभ दिए जाने पर भी बात की गई। इसी प्रकार आदिवासियों के सामुदायिक अधिकारों को सुनिश्चित करने जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने धनगांव फॉसिल पार्क के संबंध में वन अधिकारियों सहित संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ तन्वी हुड्डा, वन मंडलाधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, संबंधित क्षेत्र के जनपद सीईओ तथा संबंधित उपस्थित थे।



