जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

शराब के अवैध कारोबार में लिप्त 2 आरोपी पुलिस गिरफ्त

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। माढेाताल थाना प्रभारी श्रीमति रीना पाण्डे शर्मा से मिली जानकारी अनुसार पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि पाटन बाईपास एवं कटंगी बाईपास के बीच एनसीसी कैंप के सामने रोड किनारे एक व्यक्ति अपने पास रखे कार्टून में अवैध देशी शराब रखे खड़ा है। सूचना पर तत्काल दबिश दी गयी, उक्त स्थान पर एक व्यक्ति खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर भगने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पूछने पर अपना नाम धीरेन्द्र वैद्य शिवाजी नगर माढेाताल बताया जो 4 कार्टूनों में 200 पाव देशी शराब रखे मिला जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। इसी तरह के अन्य मामले में पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना पर पाटन बाईपास एवं कटंगी बाईपास के बीच में मुखबिर के बतायेनुसार कार्टून रखे खडे व्यक्ति को पकडकर नाम पूछने पर अपना नाम सीताराम पटेल निवासी आईटीआई दीक्षित कालोनी बताया जो 4 कार्टूनों में 200 पाव देशी शराब रखे मिला जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page