जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

आशीष दुबे होंगे लोकसभा चुनाव में जबलपुर से बीजेपी उम्मीदवार

जबलपुर दर्पण। जबलपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा ने आशीष दुबे को लोकसभा प्रत्याशी बनाया है। भारतीय जनता पार्टी शनिवार को मध्यप्रदेश की लोकसभा की 29 में से 24 सीटों के उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। जबलपुर लोकसभा से आशीष दुबे को पार्टी ने लोकसभा चुनाव का टिकट दिया है।
1996 से जबलपुर संसदीय से भाजपा काबिज है। इस संसदीय क्षेत्र से भाजपा से राकेश सिंह लगातार जीत रहे थे। लेकिन राकेश सिंह ने विधानसभा का चुनाव जीत गए और वे एमपी सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री हैं। तो ऐसे में बीजेपी ने जबलपुर से नये प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। लोकसभा उम्मीदवार बनाए गए आशीष दुबे 1990 से भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में राजनीति में आये और वषों से सक्रिय हैं। आशीष दुबे उससे पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महामंत्री और जिला अध्यक्ष थे।उनकी राजनीतिक में सक्रियता और संगठन में भी काफी मजबूत पकड़ है। भारतीय जनता पार्टी ने जबलपुर लोकसभा से बिल्कुल नया चेहरा आशीष दुबे को मैदान में उतारा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page