खास खबरमध्य प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने सम्मेद शिखरजी के बारे में द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री को श्री सम्मेद शिखरजी के बारे में पत्र लिखा और कहा कि सर्वविदित है कि आपके राज्य के गिरिडीह जिले के मधुवन में स्थित तीर्थ स्थल श्री सम्मेद शिखरजी, जैन धर्मावलंबियों का एक महत्वपूर्ण आस्था का केन्द्र है। मध्य प्रदेश के एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता के द्वारा यह जानकारी दी गयी है कि सम्मेद शिखरजी के तीर्थ के आसपास व्यवसायिक निर्माण कार्य एवं पिकनिक स्पॉट बनाने की परियोजना पर कार्य किया जा रहा है। देश के धर्मप्रेमी जनता की भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री झारखण्ड सरकार द्वारा सम्मेद शिखरजी के आसपास अंधाधुंध निर्माण कार्य पर तुरन्त रोक लगाई जाए एवं जैन धर्मावलंबियों की आस्था के अनुरूप कार्य किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page