Uncategorised

एक ही परिवार के चार सदस्य सहित 11 लोग हुए कोरोना पॉजिटिव

जबलपुर। आईसीएमआर की एनआईआरटीएच लैब, मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब और जिला अस्पताल की ट्रू नेट स्क्रीनिंग लैब से आज बुधवार को मिली जाँच रिपोर्ट्स में ग्यारह लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है । इनमें गुडलक अपार्टमेंट के सामने रहने वाले एक ही परिवार के चार सदस्य 55 एवं 49 वर्ष के पुरुष तथा 49 एवं 47 साल की महिलायें शामिल हैं । इस परिवार का कोरोना संक्रमित मिला एक सदस्य सेना में चिकित्सक है और लगभग 12 दिन पहले कार द्वारा शिलांग से परिवार सहित जबलपुर लौटा था । एक ही परिवार के इन चार सदस्यों के अलावा मिलेट्री हॉस्पिटल के कोविड वार्ड में तैनात एक्स-रे टेक्नीशियन उम्र 32 वर्ष, गुलजार होटल में हाउस कीपिंग का काम करने वाले 28 एवं 23 वर्ष के युवक, आदर्श नगर नर्मदा रोड निवासी 57 वर्षीय पुरुष जो 25 जून से बुखार से पीड़ित था और 30 जून को लिये गये सेम्पल की निगेटिव रिपोर्ट आने एवं निजी अस्पताल में उपचार कराने के बावजूद तबियत ठीक नहीं होने पर दोबारा सेम्पल लिया गया था । लाल स्कूल गढ़ा फाटक निवासी यहाँ पूर्व में मिली संक्रमित के सम्पर्क में आई 50 वर्ष की महिला, तीन दिन पहले केंद्रीय जल निगम के वाहन से वरिष्ठ अधिकारी के साथ भोपाल जाकर उसी दिन वापस आये दीक्षित कॉलोनी चुंगी नाका दीनदयाल वार्ड निवासी 33 वर्षीय पुरुष तथा हनुमान तिल नर्मदा माई मंदिर के पीछे रहने वाले पूर्व में पॉजिटिव मिले व्यक्ति का 43 साल का पुत्र शामिल है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page