डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

उप संचालक कृषि कार्यालय में कबाड़ हो रहे आधा दर्जन सरकारी वाहन

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय में स्थित कृषि उपसंचालक व परियोजना संचालक कार्यालय मैं लगभग आधा दर्जन सरकारी वाहन खड़े-खड़े कंडम हो गए हैं। बताया गया कि इन सरकारी वाहनों की न तो नीलामी प्रक्रिया कि जा रही है और ना ही इन वाहनों की सुधार कार्य करने पिछले लंबे समय से कोई पहल नहीं की जा रही। सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता न होने के कारण दिनोंदिन लाखों रुपए के सरकारी वाहन और भी ज्यादा खस्ताहाल होते जा रहे हैं। आरोप है कि देख-रेख व सुरक्षा के अभाव में वाहनों की हालत काफी जर्जर होती जा रही है, बावजूद कार्यालय में पदस्थ जिम्मेदारों के द्वारा वाहनों मैं सुधार कार्य कराने या वाहनों की नीलामी कराने कोई रुचि नहीं दिखाई जा रही। आरोप लगाए गए कि पदस्थ कर्मियों की उदासीनता की वजह से ना तो पक्की कृषि कार्यालय भवन बन पाई है और ना ही सरकारी वाहनों की उचित देखरेख हो पा रहे। जिम्मेदारों के द्वारा कृषि को बढ़ावा देने व प्रचार प्रसार करने में भी काफी लापरवाही की है, जिस लेकर अब सवाल खड़े हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page