प्रधानमंत्री सडक़ योजनान्तर्गत मार्ग भूमि-पूजन कार्यक्रम समपन्न

सिवनी। प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के अंतर्गत लंबाई- 9.50 किमी, अनुमानित लागत- 739.71 लाख ग्राम गनेशगंज देवरी से लाठगांव (केकडा) मार्ग एवं लंबाई- 29.85 किमी, अनुमानित लागत- 2252.85 लाख सिरकापुर से मुआरी मार्ग का भूमि-पूजन का कार्यक्रम क्रमशः दोपहर 1:00 बजे ग्राम देवरी व दोपहर 3:00 बजे ग्राम गोरखपुर वि.खं. छपारा मे मान. डा. ढालसिंह बिसेन सांसद बालाघाट- सिवनी के मुख्य आतिथ्य, दिनेश राय मुनमुन विधायक, सिवनी की अध्यक्षता एवं मान. श्रीमती मीना बिसेन अध्यक्ष जिला पंचायत, आलोक दुबे अध्यक्ष जिला भाजपा, रंगलाल धुर्वे सदस्य जिला पंचायत, म. श्रीमती केसर बाई अध्यक्ष जनपद पंचायत छपारा, नीरज दुबे उपाध्यक्ष जनपद छपारा, रामदयाल ठाकुर भाजपा मंडल अध्यक्ष चमारी, मान. श्रीमती सत्यभामा बरकडे सरपंच गोरखपुर की गरिमामय विशिष्ट आतिथ्य मे संपन्न हुआ।
इस अवसर पर महताब पटेल संजू मिश्रा गुड्डू पटेल लाठगांव, सुनील झारिया युवा मोर्चा, शहजादे कुरैशी , अज्जू चौबे चमारी, किशोर यादव केशरवानी , श्याममिलन पांडे श्याम ब्रम्हवंशी राजीव उईके डा. राय महेश पटेल मोहन बंजारा , राजेश धुर्वे शंकर साहू व अनेक नागरिकगण एवं म.प्र.ग्रा.स.वि. प्राधिकरण परि.क्रिया. ईकाई के अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित थे।



