कोविड-19 गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर पसरीचा होटल सील

नगर संवाददाता/जबलपुर दर्पण। जबलपुर जिले में कोरोना के बड़ते मरीजो को ध्यान में रखते हुये जिला प्रशासन द्वारा कोविड नियमों का उल्लंघन करने और सक्षम अधिकारी की अनुमति प्राप्त किये बिना पार्टी का आयोजन करने के मामले में गौर स्थित होटल पसरीचा को आज देर शाम जिला प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया है श्री चन्देले के अनुसार होटल पसरीचा में स्पेस आउट नाम के एक म्यूजिकल ग्रुप ने पार्टी का आयोजन किया था। बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के आयोजित की गई पार्टी में 100 से कहीं अधिक लोग शामिल हुये थे। तहसीलदार रांझी ने बताया पार्टी में शामिल लोगों ने मास्क नही लगाये एवं दो गज दूरी का पालन नहीं किया था होटल सील करने के साथ ही होटल संचालक के विरुद्ध कोविड नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में बरेला थाना में आपदा प्रबंधन की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई।



