जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशसिहोरा दर्पण

सिहोरा नगर पालिका कर्मचारियों मिलकर कर रहे अवैध वसूली का काम

जबलपुर/सिहोरा। सिहोरा तहसील कार्यालय अंर्तगत आने वाले ग्राम पंचायत बुधुआ में नगर पालिका परिषद सिहोरा के कर्मचारियों के द्वारा अवैध रूप से पैसा वसूलने का मामला प्रकाश में आने से वीडियो हुआ व्यरल कई लोगों के साथ की मारपीट की घटना। प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत के निवासी सीताराम पिता स्व: मस्त राम पटैल उम्र 55 वर्षीय ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिवस 22/05/2021 को सिहोरा नगर पालिका प्रशासन की शव वाहन चालक और कर्मचारियों के द्वारा अगरिया में मृत व्यक्ति को छोड़ने गये हुये थे वहाँ से वापसी के दौरान ग्राम बुधुआ में घर के सामने बैठे हुए लोगों से पहले तो कहा कि घर के बाहर क्यों बैठे हो फिर गांव के कुछ ही कदम पर खाना खाने बाद कुर्सी में बैठे हुए एक सज्जन पुरुष से बोले कि घर के अंदर जाओ नहीं तो गाड़ी में भर कर सिहोरा अस्थाई जेल में डाल देंगे । इतना ही नहीं इनके द्वारा कुछ लोगों से पाइप से मारपीट करने की बात भी सामने नहर आई हैं ।
क्योंकि बनी ग्राम पंचायत में ये विवादित समस्या – ग्राम पंचायत निवासी पीड़ित दीपक पटैल ने बताया कि उस दिन भैया हमारे घर के बाहर खाना खाने के बाद टहल रहे थे ।उतने में ही शव वाहन चालकों सहित 5 से 6 लोग गाड़ी से बाहर उत्तर कर कहने लगे कि तुम लोग बाहर निकल कर घूम रहे हो तुम्हें गाड़ी में बैठना पड़ेगा लेकिन वहाँ उपस्थित घर के लोगों ने कहा कि क्या बात है भैया और क्यों गाली गलौज कर रहे हो इस बात की जानकारी दीपक ने कहते हुए वीडियो बनाते हुए बोला कि कौन अधिकारी आये हैं और चालान काटने की कार्यवाही कर रहे हैं उतने में ही तीन से चार लोगों ने दीपक के मोबाइल फोन को छुड़ाया और उसके कपड़े उतरवाकर उसे गाड़ी में बैठाकर खागांमउ मोड़ के पास लाकर रुक गये और कहा कि 150 रुपये प्रत्येक व्यक्ति का लगेगा जिस पर वहाँ के रहवासियों ने 500 रुपये देकर कहा कि रसीद दीजिये रसीद न देने और पैसो की बात को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर वीडियो बनाया गया ।
ग्राम पंचायत बुधुआ के तीन लोगों को गाड़ी में बैठाया और पैसे लेकर वहीँ छोड़ दिया गया ।
ये तीनों लोगों से लिये गये थे पैसे – देवीदीन पटैल 30 वर्षीय, सत्यम पटैल 12 वर्षीय ,सुशील कुमार 45 वर्षीय अपने खेत से वापिस लौट आया और वहीँ पर चर्चा करते हुए सुनने लगा उसे भी गाड़ी में जबरजस्ती बैठाया गया ।
शव वाहन चालक ने लाकर खड़ा किया वाहन खागांमउ मोड़ पर – पैसे लेने के बाद ही शववाहन लेकर वापिस लौट सिहोरा।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी से फोन पर सम्पर्क किया गया लेकिन फोन नहीं उठाया गया ।
तहसीलदार राकेश कुमार चौरसिया से इस बात को लेकर चर्चा की गई ।तो उन्होंने बताया कि मेरे नॉलेज में ये बात नहीं है मै इस बात की जानकारी को दिखवाता हूँ ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page