डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

बहुजन समाज पार्टी का जिला स्तरीय बैठक का आयोजन

डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत समनापुर में बहुजन समाज पार्टी का जिला स्तरीय बैठक का आयोजन रखा गया, बैठक में पार्टी संगठन मजबूती करने सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। बताया गया कि बहुजन समाज पार्टी का जिला स्तरीय बैठक समनापुर में सोमवार को रखा गया, बैठक में मुख्य अतिथि माननीय उत्तम जाटव, जॉन प्रभारी जबलपुर बसपा विशिष्ट अतिथि माननीय हेतराम बर्मन, वारिषट नेता बसपा जिलाध्यक्ष मो असगर सिद्दीकी बसपा जिला संगठन मंत्री, गौरीशंकर बर्मन जिला महासचिव, शिवनंदन बघेल विधानसभा डिंडोरी उपाध्यक्ष मुश्ताक खान आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहे। बैठक में माननीया बहन कुमारी मायावती बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री उतर प्रदेश के जन्म दिवस पर कल्याणकारी दिवस 15 जनवरी को बस स्टैंड मेन डिंडोरी में मनाने की कार्य योजना बनाई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page