अपराध दर्पणखास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अप्सरा अपार्टमेंट में नेत्र रोग चिकित्सक की मृत अवस्था में मिली लाश: जॉच में जुटी पुलिस

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। सिविल लाइन थाने से मिली जानकारी अनुसार जबलपुर शहर के सिविल लाइन स्थित अप्सरा अपार्टमेंट के 406 नंबर ब्लॉक में डॉक्टर की लाश बरामद हुई हैं। बताया जा रहा है कि बदबू से अपार्टमेंट लोग परेशान थे। पहले तो लोगों ने सोचा कि यह बदबू गटर की है, लेकिन लगातार बदबू नहीं जाने से अपार्टमेंट के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पहुंच कर लाश को पीएम के लिए भेजते हुए मामले को जांच में लिया। सिविल लाइन पुलिस के अनुसार अप्सरा अपार्टमेंट आंखों के विशेषज्ञ डॉक्टर दिनेश साहू 58 वर्ष लंबे समय से निवासरत थे लेकिन कुछ दिन से वह घर से बाहर नहीं निकले और ना ही इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। पुलिस को क्षेत्रीय लोगो ने सूचना दी की 406 अपार्टमेंट से बदबू आ रही है पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपार्टमेंट के कमरे को खुलवाया तो तो उसमें डॉक्टर दिनेश साहू मृत अवस्था में मिले। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजते हुए प्रकरण को जांच में लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page