अध्यात्म/धर्म दर्पणडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

सप्ताहिक अखंड राम कीर्तन समापन कार्यक्रम में संतों को करवा भोजन

नर्मदा कुंड बिहड़ में धर्मलाभ लेने बड़ी संख्या में पहुंच रहे थे श्रद्धालु

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। अमलेश्वर धाम नर्मदा कुंड बिहड़ में सप्ताहिक राम कीर्तन का आयोजन चल रहा था, कार्यक्रम का समापन पिछले दिनों मंगलवार को विशाल भंडारे के साथ धूमधाम से किया गया। बताया गया कि जिले के जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत खाम्हा गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर जंगल के बीच स्थित अमलेश्वर धाम नर्मदा कुंड बिहड़ में सप्ताहिक राम कीर्तन का आयोजन चल रहा था, कार्यक्रम का समापन पिछले दिनों मंगलवार को विशाल भंडारे के साथ धूमधाम से समापन किया गया। गौरतलब है कि अमलेश्वर धाम नर्मदा कुंड बिहड़ से आसपास गांवों के लोगों के लिए गहरी आस्था बनी हुई है। बताया गया कि हर दिन सप्ताहिक राम कीर्तन में शामिल होने बड़ी संख्या में लोग पहुंच कर धर्म लाभ ले रहे थे, आयोजन समिति द्वारा हर दिन भंडारा भी कराया जा रहा था। पिछले दिनों समापन कार्यक्रम में शामिल होने अमलेश्वर धाम नर्मदा कुंड बिहड़ सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page