जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भाजपा कार्यकर्ताओं ने अग्निकांड में दिवंगत हुए मृतकों को दी श्रद्धांजलि

दोषी अधिकारियों पर प्रकरण दर्ज हो।

जबलपुर दर्पण नप्र। विगत दिनों न्यू लाइफ़ मेडीसिटी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में हुए अग्नि दुर्घटना में मृतकों को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व महापौर प्रभात साहू,भाजपा नगर मंत्री रंजीत पटेल की उपस्थिति में एवं पूर्व भाजयुमो मंत्री आयुष चौबे के संयोजन में दमोह नाका चौक पर मोमबत्ती जलाकर 2 मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई।

पूर्व महापौर प्रभात साहू ने कहा की यह हादसा बड़ा ही वीभत्स दिल दहला देने वाला था। जिसमें 8 निर्दोष लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए है। इसमें शासन प्रशासन के द्वारा हॉस्पिटल संचालकों पर कार्यवाही तो की गई है मगर जितने दोषी वो है उससे कही ज़्यादा वो अधिकारी भी दोषी है जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर हॉस्पिटल के संचालन की अनुमति प्रदान की थी।

हम प्रशासन से यह माँग करते है कि जल्द से जल्द दोषी अधिकारियों पर भी प्रकरण दर्ज हो जिससे मृतकों के परिवारों को न्याय मिले सके और आने वाले समय में इस तरह की वीभत्स घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।
इस अवसर पर भाजपा नगर मंत्री रंजीत पटेल, श्रीराम शुक्ला, मधुबाला राजपूत, पवन गुप्ता, हीरा तिवारी, आकाश गुप्ता, अनिकेत चौरसिया, मयंक मिश्रा, अमन गुप्ता, युवराज सिंह, सुधा तिवारी, मोना साहू, मुरली दुबे, गगन यादव, विशाल चौबे, संतोष यादव, अंकुर जायसवाल, दीपक यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page