व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल का अभिनंदन।

व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल का अभिनंदन।
पद के गौरव के साथ-साथ,जिम्मेदारी का अहसास भी।
जबलपुर। व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक के तौर पर, समाजसेवी शरद अग्रवाल की नियुक्ति पर, उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
संस्कारधानी के प्रतिष्ठित समाजसेवी, नर्मदा सेवी, आध्यात्मिक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दीर्घकालिक सेवाभावी अग्रवाल परिवार के यशस्वी प्रतिनिधि, शरद अग्रवाल को प्रदेश संयोजक भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ नियुक्त होने पर, गुलदस्ता श्री फल देकर स्वागत किया गया साथ ही सक्रिय संवेदनशील, समर्पित, जुझारू व्यक्तित्व से सुशोभित पद से व्यवसायिक क्षेत्र की जटिलताओं के निराकरण से प्रकोष्ठ के लक्ष्य पूर्ण हो इसकी शुभकामनाएं प्रदान की एवम सफल सुखद समृद्ध सानंद स्वस्थ यशस्वी जीवन हेतु अनंत शुभकामनाएँ, प्रदान कर राष्ट्र की सेवा करें यही कामना करते हैं के शब्दों से सुशोभित किया साथ ही भा ज पा के वरिष्ठ नेता एवम पूर्व मंत्री मोती कश्यप से मुँह मीठा कराकर स्वागत सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष डॉ विनोद मिश्रा, भूपेंद्र दुबे के निवास पर जाकर भी मुलाकात की ,साथ ही होमसाइंस कॉलेज में आयोजित वैक्सीन सेंटर में जाकर मुलाकात की इस अवसर पर योगेश बिलोहा,अमर पटेल,उज्ज्वल पचौरी,जितेंद्र चन्दोलकर सहित अनेक कार्यकर्तागण उपस्थित थे। साथ ही कार्यालय में पहुचकर राहुल कपूर,गोलू गुप्ता,ऋषभ दुबे,राहुल गया, शशांक शुक्ला ने फूल माला से स्वागत किया।



