विद्युत की सप्लाई बंद बताकर हितग्राहियों को नहीं कर रहे भुगतान

जनपद मुख्यालय समनापुर स्थित जिला सहकारी बैंक का मामला।
डिंडोरी दर्पण ब्यूरो।
जिले के जनपद मुख्यालय समनापुर स्थित जिला सहकारी मर्यादित बैंक से लोगों को भुगतान नहीं किया जा रहा। जानकारी में बताया गया कि पिछले 2 दिनों से विद्युत की सप्लाई बंद है, जिससे दर्जनों हितग्राहियों का भुगतान नहीं हो पा रहा है, जिससे हितग्राहियों की परेशानी बढ़ी हुई है। गौरतलब है कि दूरदराज से पैसे निकलवाने पहुंचे हितग्राहियों को काफी परेशानी हो रही है, जिला सहकारी बैंक समनापुर में पिछले 2 दिनों से विद्युत की सप्लाई बंद है ,जिससे लोगों को भुगतान नहीं हो पा रहा, स्थानीय लोगों ने जल्द ही विद्युत व्यवस्था उपलब्ध करवाने की मांग की है, ताकि लोगों को भुगतान करने में परेशानी ना हो सके।



