डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह महा अभियान हेतु कुकर्रामठ में हुई बैठक

डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मझगांव के दुर्गा मंच में कल संघ की रचना अनुसार मंडल स्तर की बैठक संपन्न हुई। बैठक में आसपास के 11 गांव आते हैं,जिसमें राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह जन जागरण महा अभियान के संबंध में पूर्ण रूप से प्रचार प्रसार व बंदियों की सावधानियों सहित अन्य पर चर्चा की गई।कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद एवं संघ के अनुषांगिक संगठन के कार्यकर्ता एवं ग्राम के वरिष्ठ जन व कुछ दानदाताओं से वार्तालाप किया गया बैठक में दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है।कार्यक्रम में ग्राम स्तर पर टोलियां बनाई गई एवं प्रत्येक गांव के रामसेवक तक पहुंचने की योजना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क किया जा सके। बैठक का उद्देश्य राम मंदिर निर्माण कार्य का प्रचार प्रसार करना है। बैठक में आसपास गांवों के लोग, भाजपा कार्यकर्ता,संघ कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page