जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

डीएन जैन महाविद्यालय द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन

जबलपुर दर्पण। अमृत महोत्सव के उपलक्ष में डीएन जैन महाविद्यालय प्रांगण से तिरंगा रैली निकाली गई छात्र-छात्राओं ने रैली शामिल होकर भारत माता की जय के नारे भी लगाए गए। रैली डीएन जैन महाविद्यालय से प्रारंभ होकर सुपर मार्केट होते हुए मालवीय में संपन्न हुई। इस अवसर पर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ शैलेश जैन, डॉ तरुण वाजपेई डॉक्टर एचएन मिश्रा, प्रोफेसर बीएम शुक्ला, प्रबोध पाटकर, डॉ अर्चना पांडे, प्रदीप सेन, कुमारी शिखा ताम्रकार, कुमारी प्रियंका मरावी, अशोक गुप्ता, सत्येंद्र शुक्ला, नीलीमा तिवारी,पूजा शर्मा, आरती सहित महाविद्यालय के कर्मचारीगण सहित छात्र-छात्राओं की उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page