डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

शासकीय हाईस्कूल में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर किया जागरूक

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में शत प्रतिशत मतदान हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी विकास मिश्रा कलेक्टर डिंडोरी, स्वीप प्लान नोडल अधिकारी सुश्री विमलेश सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डिंडौरी एवं संतोष शुक्ला सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग डिंडोरी के आदेशानुसार तथा उपेंद्र कुमार गुरुदेव प्राचार्य के निर्देशन में शासकीय हाई स्कूल गुरैया में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में रतनलाल धुर्वे निबंध प्रतियोगिता प्रभारी के अनुसार प्रथम स्थान क्रांति परस्ते, द्वितीय स्थान शशि देवी परस्ते, तृतीय स्थान रमाकांत झारिया ने पाया। निबंध प्रतियोगिता के बाद उक्त विजेता सहित समस्त प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। बताया गया कि प्राचार्य की अगुवाई में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा ग्राम गुरैया में पोस्टर बैनर के साथ मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई, जहां समस्त विद्यार्थियों को मतदाता जागरूकता के लिए अपने मोहल्ले, पड़ोस, गांव के नागरिकों को अधिक से अधिक मतदान देने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमोद नामदेव, श्रीकांत झारिया, दीपक सोनी, रविंद्र परस्ते, केहर सिंह शिक्षकों एवं हेम सिंह सहित अन्य का सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page