बेलखेड़ा थाना : झलौन ग्राम में खूनी संघर्ष,हत्या करने वाले 4 आरोपी पुलिस गिरफ्त में अन्य फरार

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता पाटन ! थाना बेलखेड़ा से मिली जानकारी आज ग्राम झलौन में झगड़ा होने एवं घायलों को उपचार हेतु बेलखेड़ा अस्पताल लाये जाने की सूचना पर शासकीय अस्पताल पहुँची बेलखेड़ा पुलिस को प्रहलाद चौधरी उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम झलौन ने बताया कि आज सुवह लगभग 10-30 बजे परिवार के लोग घर पर थे उसी समय गांव के संतू झारिया,डल्लू झारिया,नीलेश झारिया,दीपक उर्फ भिम्मा झारिया तथा घंसू झारिया का साला,घंसू की पत्नी एवं संतू झारिया की पत्नी सभी लोग उसके घर आये और घर के सामने से निकलने को लेकर विवाद करने लगे एवं गाली गलौज करते हुये बोले मोहन को घर से बाहर निकालो कहते हुये उसके घर में घुस आये डल्लू झारिया ने फरसा से हमला कर उसकी भाभी श्रीमती जिज्जो बाई उम्र 60 वर्ष को सिर,नाक में चोट पहुॅचा दी उसके परिवार के लोग बीच बचाव करने लगे तो नीलेश ने कुल्हाड़ी से हमला कर रेवता बाई के सिर में चोट पहुॅचा दी,संतू झारिया, भिम्मा उर्फ दीपक, संतू झारिया की पत्नी और घंसू झारिया की पत्नी,घंसू झारिया के साले नेे लाठी से हमला कर बड़े भाई भगवत को सिर,उसके दाहिने कंधे, मोहन को दाहिने हाथ,रेवती बाई एवं जिज्जो बाई के बड़े भाई भगवत को शरीर में चोटें पहुॅचा दीं और मारपीट कर सभी अपने घर की तरफ भाग गये। घायलों को उपचार हेतु बेलखेड़ा अस्पताल लेकर आये जहा बहू रेवता बाई एवं भाभी जिज्जो बाई की हालत गंभीर होने से उपचार हेतु 108 एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया है। डल्लू झारिया , नीलेश,भिम्मा झारिया, संतू झारिया, संतू झारिया की पत्नी, घंसू की पत्नी तथा घंसू का साला निवासी वैदू बरेठा, मुंगवानी जिला नरसिंहपुर ने एक राय होकर जान से खत्म करने की नियत से फरसा, कुल्हाड़ी, लाठी से हमला कर चोटें पहुॅचाई हैं। घटित हुयी घटना की जानकारी लगते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवेश सिंह बघेल एसडीओपी पाटन देवीसिंह ठाकुर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुये, रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वहीं जबलपुर लाते समय रास्ते में श्रीमती जिज्जो बाई उम्र 60 वर्ष की मृत्यु हो गई हैं पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर थाना प्रभारी बेलखेड़ा श्री विजय अम्भोरे के नेतृत्व में टीम गठित कर सरगर्मी से तलाश करते हुये आरोपी नीलेश झारिया,संतू झारिया,श्रीमती शिवकुमारी बाई,श्रीमती राधा बाई झारिया को अभिरक्षा में लेते हुये पूछताछ पर घटना में प्रयुक्त फरसा,कुल्हाड़ी,लाठी की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।



