जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

किसानो के प्रति असवेंदनसील भाजपा सरकार – कांग्रेस

जबलपुर दर्पण संवाददाता ओमप्रकाश साहू–आज मझौली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिलीप सिंह राजपूत के नेतृत्व में अति वर्षा के कारण बर्बाद हुई फसल को उचित मुआवजा दिलवाने को लेकर कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस की मांग है की जबलपुर अंतर्गत पाटन विधानसभा में अति वर्षा के कारण मटर और धान की फसल बर्बाद हो गई,जिसकी भरपाई किसानों द्वारा कर पाना असम्भव हैं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिलीप सिंह राजपूत ने सरकार को घेरते हुए बोला की भाजपा सरकार किसानो के प्रति असेवंदनसील है,जब सरकार बिना किसी नुकसान के व्यापारियों का लाखो का कर्जा माफ कर सकती है तो किसानो का क्या कसूर है, किसानों को हुए इस फसल नुकसान का जल्दी से जल्दी सर्वे कर उचित मुआवजा दिया जाए अन्यथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सड़क जाम कर विरोध करेगी जिसका जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी साथ ही युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आशीष पटेल ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बोले की सरकार केवल और केवल उद्योगपतियों के बारे में सोचती है,किसानो के साथ हमेशा से छल करते आ रही है समय पर मुआवजा दे अन्यथा किसानो के विरोध को झेलने के लिए तैयार रहे,आंदोलन अब बड़े रूप में किया जाएगा
कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री लाल चौबे,संतोष गोतम,मझौली पार्षद बबलू पांडा , दारा सिंह , छोटे ठाकुर,अरुण तिवारी , अंबर राजपूत,नितिन उपाध्याय ,छोटे राजपूत,संस्कार तिवारी, अशोक अग्रवाल,सुशील पटेल,जुगल तिवारी,विनीत सिंह राजपूत, विधानसभा उपाध्यक्ष युका आदित्य बाथरे,मझौली पार्षद हिमांशु,मोनू राय अरविंद तिवारी,राजू गोतम, मझौली ब्लॉक अध्यक्ष युका आशीष पटेल,विधानसभा महासचिव युका अंकित झरिया , अभिषेक यादव,अनिल पटेल,देवराज सिंह राजपूत,सुरेश मांझी ,अवधेश दुबे, प्रहलाद ठाकुर एवम तमाम कांग्रेसी नेता कार्यकर्ता एवम युवा कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित हुए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page