बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम साहब की मनाई गई जंयती

संगोष्ठी कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। बहुजन समाजवादी पार्टी डिंडोरी के द्वारा पिछले दिनों पार्टी के संस्थापक कांशीराम साहब की जंयती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान विचार संगोष्ठी व संगठन की समीक्षा के दौरान निर्णय लिया गया कि एक अप्रैल को बहुजन समाज पार्टी के द्वारा बहुजन समाज पार्टी कार्यालय का भूमि पूजन किया जायेगा। जानकारी में बताया गया कि मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के इंदर सिंह उइके कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान डिंडोरी नगर अध्यक्ष अंसार अहमद मुस्ताक खान, सुरेश चौधरी, ललित बनावल, रमेश चंद्र सेन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद असगर सिद्दीकी के द्वारा किया गया, जहां सर्व प्रथम कांशीराम साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई। पार्टी संगठन आने वाले 14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब की जयंती मनाने कार्यक्रम का आयोजन भी भव्यता के साथ मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है।



