खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

कोविड वैक्सीन के झूठे भ्रम में ना पड़ें लोग,पूरी तरह से है सुरक्षित

नेहरू युवक केंद्र द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन।

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। कोविड वैक्सीन के प्रति कुछ लोगों द्वारा भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोग वैक्सीन लगवाने से कतरा रहे हैं। नेहरू युवा केंद्र डिंडोरी द्वारा वैक्सीन लगवाने के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है, जिससे अब धीरे-धीरे लोगों में जागरूकता आती जा रही है। बताया गया कि नेहरु युवा केन्द्र सहित जिले के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक व अन्य समाज सेवी कार्यकर्ता द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरूकता फैला कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। गौरतलब है कि पिछले दिनों जागरूकता कार्यक्रम में हर्षित उपाध्याय, सत्यम मानिकपुरी ने कोरोना वैक्सीन सेन्टर में जाकर प्रधानमंत्री द्वारा संचालित टीका महोत्सव में कोरोना से सतर्कता हेतु जागरूकता व साथ मिलकर मॉनिटरिंग कार्य किया तथा नगर में वरिष्ठ लोगों से मिलकर कॉरोना से सतर्कता के संबंध में चर्चा की गई। जन जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को समझाइश देने के साथ साथ घर में रहने व बहुत ही जरूरी कार्य है तो घर से बाहर निकले,मास्क का उपयोग करने सहित अन्य के बारे में चर्चा की गई। बताया गया कि नेहरू युवा केंद्र डिंडोरी के गणेश राजपूत के नेतृत्व में कोविड-19 सहित कोविड वैक्सीन के प्रति लोगों को जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन कई क्षेत्रों में कराए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page