जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

हर हाल में की जाएगी, प्रतिमा स्थापना स्थल की सुरक्षा  

हिन्दू संगठनों ने प्रेम मंदिर रक्षा संघर्ष समिति के साथ की बैठक

 जबलपुर दर्पण। प्रेम मंदिर रक्षा संघर्ष समिति द्वारा दुर्गा उत्सव में स्थापित की जाने की वाली प्रतिमा स्थल की जमीन को भूमाफियाओं से बचाने के लिये आयोजित की गई बैठक में संकल्प लिया गया है कि हर हाल में प्रतिमा स्थापना स्थल को सुरक्षित और व्यवस्थित रखने के लिये हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
इस बैठक में हिंदू धर्म सेना, ब्राम्हण एकता मंच, नारायणी सेना, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल सहित अन्य सनातनी संगठनों के पदाधिकारी और महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद थे।
बैठक में बताया गया कि कुछ लोग इस जमीन को हड़पने के चक्कर में हैं. समिति को इस बात के लिये पैसों का ऑफर भी दिया गया कि यहां से पंडाल हटा लो पार्किंग की जगह बनानी है. लेकिन समिति ने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया, समिति का कहना है कि क्षेत्र के सारे लोग यहां प्रतिदिन पूजन अर्चन के लिये आते हैं. पहले करीब 87 वर्षों से यहां दुर्गा प्रतिमा की स्थापना की जाती थी, बीते कुछ सालों से यहां माता महाकाली की स्थापना यहां चैत्र और शारदेय नवरात्र में भी की जाती है.
इस स्थान से हजारों लोगों की आस्था जुड़ी है. किसी भी कीमत पर इस स्थान को खुर्द बुर्द नहीं होने देंगे. जिला प्रशासन से भी इस धर्म स्थल को सुरक्षित और व्यवस्थित रखने की मांग की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page