जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

नगर परिषद मझौली में मनाया गया अन्न उत्सव कार्यक्रम

जहां एक तरफ पूरे प्रदेश  में अन्न उत्सव  कार्यक्रम मनाया जा रहा है जो कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीबों को मुफ्त अनाज वितरण किया जा रहा इसी की तरह आज जबलपुर जिला के नगर परिषद मझौली में भी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों एवं शासन प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा अन्न उत्सव कार्यक्रम के तहत नि :शुल्क अनाज वितरण किया गया जिसमें नगर की शासकीय उचित मूल्य की दुकान 3310001,3310002,331003,  जिसमें दुकान क्रमांक 2 और 3 के सेल्समैन सुरेंद्र कुमार दुबे तथा दुकान 1, सिंघई महिलाआ  उप  भंडार के संचालक आनंद जैन द्वारा गरीब परिवार के लोगों को अनाज वितरण किया गया है।

ये रहे उपस्थित- नगर परिषद अधिकारी मौसम पलेवाल,तहसीदार प्रदीप मिश्रा,थाना प्रभारी प्रभात शुक्ला, प्रबंधक प्रशासक नरेंद्र सोनकर, विधायक अजय विश्नोई, राजेन्द्र चोरसिया, मुकेश सेन, मनोरंजन राय,देवेंद्र पटेल,भरत सिंह परिहार,महेंद्र सिंह, कपिल झारिया, शरद जैन,आदि लोगों की उपस्थिति थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page